राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान की भजन लाल सरकार ने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। राजस्थान के कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा मिलने वाला है। राजस्थान के कर्मचारियों को राज्य सरकार दीपावली का बोनस देने जा रही है। जो की कर्मचारियों के लिए के राहत की खबर है।
भजन लाल सरकार ने राज्य के 6 लाख कर्मचारियों को दीपावली का बोनस देने का ऐलान किया है। राज्य के 6 लाख कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस मिलने वाला है। राजस्थान के मुख्यंमंत्री भजन लाल शर्मा ने राज्य के कर्मचारियों को तदर्थ बोनस देने की घोषणा की है।
केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए दिवाली का बोनस जारी करने का ऐलान किया है। इसके बाद अब भजन लाल सरकार भी अपने कर्मचारियों को बोनस देने जा रही है। जानकारी के लिए बता दे की यह बोनस उन कर्मचारियों को मिलेगा जो राजस्थान सिविल सेवा नियम 2017 के पे मेट्रिक्स के पे लेवल एल 12 या ग्रेड पे 4800 और उससे कम वेतन प्राप्त कर रहे है।
आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको संबंधित संपूर्ण जानकारी विस्तार से बताने वाले है। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।
राज्य के कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम 6774 रुपए
राजस्थान की भजन लाल सरकार अपने राज्य के कर्मचारियों को अधिकतम 6774 रुपए का तदर्थ बोनस प्रदान करेगी। इसमें से कर्मचारियों को 75 फीसदी राशि नकद दी जाएगी जबकि 25 फीसदी राशि उनके सामने प्रावधायी निधि खाते में जमा होगी।
पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा बोनस
बता दे की यह बोनस पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलने वाला है। हालाँकि, राज्य सेवा के कर्मचारी इस बोनस के हक़दार नहीं होंगे। राज्य सेवा के अधिकारी में आईएस अधिकारी, केबिनेट सचिव आदि आते है।
बोनस देने पर राज्य सरकार पर कितना आएगा वित्तीय भार
बोनस देने की गणना 31 दिन के महीने के आधार पर होगी। यह 30 दिन की अवधि के लिए देय होगा। इससे राज्य की भजन लाल सरकार पर कुल 500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।