Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2024: मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना के तहत मिल रही है 17880 रुपए की स्कॉलरशिप, 20 सितंबर से आवेदन शुरू

राज्य सरकार के द्वारा विधवा/परित्यक्या महिलाओ के लिए मुख्यमंत्री (बीएड) संबल योजना शुरू की है। इस योजना के तहत उन विधवा /परित्यक्ता महिलाओ को स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाएगा जो राजस्थान के शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों से बीएड का पाठ्यक्रम कर रही है।

इस योजना के तहत देय फीस का पुनरर्भरण राज्य सरकार करेगी। राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2024 के लिए आवेदक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।

आवेदन करने के लिए आवेदक को ऑनलाइन माध्यम ही अपनाना होगा। आवेदन करते समय आवेदक को आवश्यक सभी दस्तावेजों को अपने साथ रखना है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य महिलाओ को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।

इस योजना के तहत पात्र महिलाओ फ्री में बीएड करने का मौका मिलेगा। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2024 में आवेदन करने के लिए 11 सितंबर को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2024 में आवेदन 20 सितंबर 2024 को शुरू कर दिए जाएंगे। योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2024 रखी गई है। आवेदक इस योजना की अंतिम तिथि से पहले पहले आवेदन कर ले।

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2024 की आवेदन प्रक्रिया के साथ ही आवश्यक दस्तावेज, पात्रताए, लाभ आदि के बारे में बताने वाले है। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े।

मुख्यमंत्री (बी.एड) संबल योजना 2024

योजना का नाममुख्यमंत्री (बी.एड) संबल योजना 2024
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रिया शुरू20 सितंबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि20 नवंबर 2024
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
योजना का लाभबीएड पाठ्यक्रम में अध्ययनरत विधवा या परित्यक्ता महिला
लाभ राशि17880 रुपए
राशि प्रदान करने का माध्यमडीबीटी
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

मुख्यमंत्री (बी.एड) संबल योजना 2024- पात्रताए

मुख्यमंत्री (बी.एड) संबल योजना 2024 के तहत निम्न पात्रताए रखी गई है। इन पात्रताओं को पूरा करने वाली छात्राध्यापिकाए इस योजना का लाभ ले सकेगी, जो की निम्न है-

  • आवेदक राजस्थान की मूल निवासी हो।
  • आवेदक राजस्थान में मान्यता प्राप्त किसी भी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान से रेगुलर रुप से बीएड पाठ्यक्रम कर रही हो।
  • आवेदक की उपस्थिति न्यूनतम 75% होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ राजस्थान की विधवा/परित्यक्ता महिला को ही दिया जाएगा।
  • अन्य प्रकार की स्कॉलरशिप का लाभ लेने वाली आवेदक को इस स्कॉलरशिप का लाभ नहीं मिलेगा।
  • वे विधवा या परित्यक्ता महिलाए जिसने पहले के वर्षो में ही अपना बीएड कोर्स पूरा कर लिया हो वे इस योजना की पात्र नहीं होंगी।
  • विधवा होने की स्थिति में आवेदन के साथ पति का मृत्यु प्रमाण पत्र सलंग्न करना होगा।
  • परित्यक्ता होने की स्थिति में सक्षम न्यायालय या काजी द्वारा जारी तलाकनामे की प्रमाणप्रति आवेदन के साथ सलंग्न करनी होगी। समझौता के आधार पर दिए गए तलाक मान्य नहीं होंगे। तलाकनामे के साथ दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों के स्टांप पेपर पर निर्धारित नोटेरी द्वारा प्रमाणित तलाक को प्रमाणित करने का प्रमाण पत्र सलंग्न करना होगा।
  • दोनों प्रकार की स्थिति में नॉन ज्यूडिशियल स्टांप पर नोटेरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र प्रस्तुत किया जाए।
Also Read:-  Mukhyamantri Uchch Shiksha Scholarship Yojana 2024: मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना के तहत 12वीं पास छात्रों को मिलेंगे 5000 रुपए प्रतिवर्ष, आवेदन शुरू

मुख्यमंत्री (बी.एड) संबल योजना 2024- आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री (बी.एड) संबल योजना 2024 में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास निम्न दस्तावेज होने आवश्यक है-

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पास बुक
  • तलाक का प्रमाण पत्र
  • पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
  • शुल्क की रसीद
  • जन आधार कार्ड
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर आदि।

मुख्यमंत्री (बी.एड) संबल योजना 2024- आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री (बी.एड) संबल योजना 2024 में आवेदन करने के लिए आप हमारे निम्न स्टेप्स को फॉलो कर सकते हो-

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना होगा।
  • यहाँ पर आपको अपना लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर Scholarships (CE) के विकल्प पर क्लीक करना है।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री (बी.एड) संबल योजना 2024 के ऑप्शन पर क्लीक करना है।
  • आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ पर आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी है।
  • आवश्यक दस्तावेजों को अटैच कर लेना है।
  • अंत में आपको सब्मिट कर लेना है और आवेदन की रसीद प्राप्त कर लेनी है।

मुख्यमंत्री (बी.एड) संबल योजना 2024- महत्वपूर्ण लिंक

मुख्यमंत्री (बी.एड) संबल योजना 2024 नोटिफिकेशन- यहाँ क्लीक करे

मुख्यमंत्री (बी.एड) संबल योजना 2024 ऑनलाइन आवेदन- यहाँ क्लीक करे

Leave a Comment