राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की भर्ती का बेसब्री से इन्तजार कर रहे युवाओ के लिए खुशखबरी है। अब उनका इन्तजार जल्द ही खत्म होने वाला है। विभाग द्वारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत 9000 रिक्त पदों पर भर्ती ली जाएगी। पुलिस वर्दी का सपना देख रहे लाखो युवाओ के लिए यह एक शानदार मौका रहेगा। पुलिस कांस्टेबल की इस बड़ी भर्ती से युवाओ के पास नौकरी का सुनहरा अवसर रहेगा।
राज्य सरकार अब जल्द ही पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद के लिए भर्ती निकालने वाली है। राज्य के बजट में पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती ली जाने की घोषणा की थी लेकिन अब 5500 की जगह 9000 पद कर दिए गए है। यानि की पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों पर नहीं बल्कि 9000 रिक्त पदों पर भर्ती ली जाएगी।
गृह विभाग ने 9000 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा है। गृह विभाग ने 3500 पद बढ़ाने की सिफारिश की है। अब यदि वित्त विभाग 9000 पदों के लिए स्वीकृति देता है तो राज्य सरकार 9000 पदों पर भर्ती निकालेगी। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है की विभाग द्वारा कितने पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।
आरसी बटालियन में 3000 रिक्त पद
राजस्थान के बजट में तीन बटालियन की घोषणा की गई थी। प्रत्येक बटालियन में 1000 पदों की आवश्यकता होती है। इस हिसाब से तीन बटालियन में 3000 पद होंगे। इसीलिए आरसी बटालियन के 3000 पद रिक्त पड़े है। एक बटालियन में सिपाही से लेकर कमांडेट तक पद रहते है।
पेट्रोलिंग टीम में 2000 रिक्त पद
महिला सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने 500 पेट्रोलिंग टीम के गठन का ऐलान किया था। हर एक टीम में चार सिपाही नियुक्त किए जाएंगे। इस हिसाब से 2000 सिपाही की जरूरत रहेगी। इसीलिए पेट्रोलिंग टीम में 2000 रिक्त पद पड़े है।
नए पुलिस थानों और चौकियों में रिक्त पद
राज्य सरकार ने बजट में एक दर्जन नए पुलिस थाने की घोषणा की थी। इसके आलावा राज्य सरकार ने नई पुलिस चौकिया और उपाधीक्षक ऑफिस खोलने की भी घोषणा की है। इसके आलावा साइबर थाने खोलने की भी घोषणा की है। इन सबके लिए 4000 पुलिसकर्मियों की जरूरत है।
इस वेबसाइट पर सरकारी भर्तियाँ, एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट, रिजल्ट, सरकारी योजना, सरकारी न्यूज़ अपडेट प्रदान की जाती है। किसी भी सरकारी संस्थान या सरकारी मंत्रालय से या किसी सरकारी विभाग से सम्बन्ध नहीं रखती है यह एक व्यक्तिगत ब्लॉग है। इस वेबसाइट पर कोई त्रुटि पूर्ण आर्टिकल है तो हमसे सीधे संपर्क कर सकते है हमारी टीम उस आर्टिकल को तुरंत संशोधित या हटा दिया जाएगा। |