Sarkari Naukri October 2024: अक्टूबर में कोन-कौनसी भर्तियां निकली है? देखे टॉप 10 सरकारी भर्तियां

यदि आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हो तो आपको सरकारी भर्तियों की अपडेट होनी चाहिए। एक स्टूडेंट के लिए तैयारी के अलावा दूसरा सबसे जरुरी काम सरकारी भर्तियों की अपडेट लेते रहना और उसमे अपना आवेदन करना।

यदि आप दिन रात मेहनत कर रहे हो और आप समय पर निकलने वाली भर्तियों में अपना आवेदन नहीं कर रहे हो तो आप अपने सपने से दूर होते जा रहे हो। इसीलिए आपको हर प्रकार की भर्ती की अपडेट लेना बेहद ही जरुरी है। ताकि आप अपना आवेदन कर इन भर्तियों में शामिल हो सके।

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको अक्टूबर 2024 की टॉप 10 भर्तियों के बारे में बताने वाले है। जिनमे बंपर पदों पर भर्ती निकली है। आप भी समय रहते इनमे आवेदन करके परीक्षा में शामिल हो सकते है। आइए जानते है इन टॉप 10 भर्तियों के बारे में-

RRB Technician Recruitment 2024

यदि आप रेलवे में नौकरी पाना चाहते हो तो रेलवे टेक्नीशियन के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। आरआरबी ने रेलवे टेक्नीशियन के 14298 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 2 अक्टूबर 2024 से आवेदन शुरू है। आप इस भर्ती के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो।

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2024 में आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2024 रखी गई है। आप भी आवेदन की तिथि से पहले पहले अपना आवेदन कर ले। इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास आईटीआई सर्टिफिकेट/B.Sc/BE/B.Tech/इंजीनियरिंग या साइंस में बैचलर रखी गई है। रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2024 में न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 33-36 रखी गई है।

Rajasthan Safai karmchari Bharti 2024

राजस्थान कर्मचारी के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के तहत 23820 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती की ख़ास बात यह है इस भर्ती के लिए किसी भी तरह की शैक्षणिक योग्यता नहीं रखी गई है।

Also Read:-  Railway RRB NTPC Vacancy 2024: रेलवे में NTPC भर्ती 11558 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 14 सितम्बर से आवेदन शुरू

राजस्थान कर्मचारी सीधी भर्ती के लिए 7 अक्टूबर 2024 से आवेदन शुरू है। इस भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2024 रखी गई है। आप भी इस भर्ती की अंतिम तिथि से पहले पहले अपना आवेदन कर सकते है और इस भर्ती में शामिल हो सकते है। इस भर्ती में आवेदन के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है।

SSC GD Constable Recruitment 2024

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती निकाली है। कर्मचारी चयन आयोग ने SSC GD Constable Recruitment 2024 के तहत 39,481 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर 2024 से शुरू कर दी गई है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर रखी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि से पहले पहले अपना आवेदन कर ले। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आप एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो।

इस भर्ती के तहत बीएसएफ (BSF), सीआईएसएफ (CISF), सीआरपीएफ (CRPF), सशस्त्र सीमा बल (SSB) और अन्य बलों के रिक्त पदों पर भर्ती ली जा रही है। इस भर्ती में महिला पुरुष दोनों आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष रखी गई है। इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास रखी गई है।

Canara Bank Recruitment 2024

केनरा बैंक ने केनरा बैंक भर्ती 2024 के तहत 3000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 21 सितंबर 2024 से आवेदन शुरू कर दिए गए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट Canarabank.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है।

Also Read:-  Canara Bank Apprentice Bharti 2024: केनरा बैंक अपरेंटिस के 3000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ से आवेदन करें

इस भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2024 रखी गई है। आप भी अपना आवेदन अंतिम तिथि से पहले-पहले कर सकते है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्था से ग्रेजुएट पास होना चाहिए। आयु सीमा 20-28 वर्ष रखी गई है।

Army TGC Recruitment 2024

यदि आपका भी सपना सेना में भर्ती होने का है तो आपके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। भारतीय सेना में टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के में आवेदन करने के लिए 18 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन की लास्ट डेट 17 अक्टूबर 2024 रखी गई है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में आवेदन की शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त किसी भी शैक्षणिक संस्था से इंजीनियरिंग की डिग्री रखी गई है। इस भर्ती में आवेदन करने की आयु सीमा 20-27 वर्ष रखी गई है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए निःशुल्क आवेदन शुल्क रखा गया है।

RPSC RAS Recruitment 2024

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए 19 सितंबर 2024 से आवेदन शुरू कर दिए गए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर से पहले पहले अपना आवेदन कर सकते है।

इस भर्ती के तहत राजस्थान प्रशासनिक सेवा, राजस्थान पुलिस सेवा, राजस्थान लेखा सेवा, राजस्थान सहकारी सेवा, राजस्थान नियोजन सेवा, राजस्थान कारागार सेवा, राजस्थान उद्योग सेवा, राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा, राजस्थान खाद्य एंव नागरिक रसद सेवा और राजस्थान पर्यटन सेवा के लिए भर्ती की जाएंगी।

राजस्थान अधीनस्थ सेवाएं के 387 पदों में राजस्थान देवस्थान अधीनस्थ सेवा (NSA), राजस्थान देवस्थान अधीनस्थ सेवा (SA), राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा (NSA), राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा, राजस्थान तहसीलदार सेवा, राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा, समेत अन्य सेवाओं के लिए नियुक्ति की जाएंगी।

Also Read:-  NFL Recruitment 2024: नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए आयु सीमा 21-40 वर्ष रखी गई है। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू रहेगी।

RRB NTPC Recruitment 2024

वे उम्मीदवार जो रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे है उनके लिए एक सुनहरा मौका है। रेलवे ने RRB NTPC Recruitment 2024 भर्ती के तहत 11588 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए 14 सितंबर से आवेदन शुरू हो चुके है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है।

इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2024 रखी गई है। इस भर्ती के तहत RRB द्वारा टिकट सुपरवाइजर, स्टेशन मास्टर, गुड ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्था से ग्रेजुएट पास होना चाहिए। आयु सीमा 18-36 वर्ष रखी गई है।

RRC WR Recruitment 2024

पश्चिमी रेलवे ने 5066 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए RRC WR Recruitment 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आप 22 अक्टूबर तक अपना आवेदन कर सकते हो। इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। इस भर्ती में उम्मीदवारों को बिना लिखित परीक्षा के सिलेक्शन दिया जाएगा।

DRDO Recruitment 2024

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने DRDO Recruitment 2024 निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2024 रखी गई है। इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता बी.ई/बी.टेक (ECE,EEE,CSE, मैकेनिकल, कैमिकल) इंजीनियरिंग की डिग्री रखी गई है। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष रखी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
इस वेबसाइट पर सरकारी भर्तियाँ, एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट, रिजल्ट, सरकारी योजना, सरकारी न्यूज़ अपडेट प्रदान की जाती है। किसी भी सरकारी संस्थान या सरकारी मंत्रालय से या किसी सरकारी विभाग से सम्बन्ध नहीं रखती है यह एक व्यक्तिगत ब्लॉग है।  इस वेबसाइट पर कोई त्रुटि पूर्ण आर्टिकल है तो हमसे सीधे संपर्क कर सकते है हमारी टीम उस आर्टिकल को तुरंत संशोधित या हटा दिया जाएगा।

Leave a Comment